मप्र में हवाओं ने कराया ठंड का अहसास

  • Follow Newsd Hindi On  

भोपाल, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में गुरुवार सुबह से चल रही धीमी गति की हवाओं ने ठंड का अहसास कराया। राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है और ठंड धीरे-धीरे अपना असर दिखाने लगी है।

गुरुवार सुबह से चल रही हवाओं ने ठंड का तो अहसास कराया ही साथ में मौसम साफ होने से खिली धूप की भी चुभन कम है। बीते दिनों के मुकाबले गुरुवार को गर्मी का असर कम है।


राज्य के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। गुरुवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 18.2 डिग्री, ग्वालियर का 13.6 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 33.6 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 34.9 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)