मप्र में हवाओं ने ठंड का असर बढ़ाया

  • Follow Newsd Hindi On  

भोपाल, 22 नवंबर (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में गुरुवार की सुबह से चल रही हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है।

राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। गुरुवार की सुबह से मौसम साफ है धूप खिली है, मगर हवाओं में घुाली ठंड से मौसम सुहावना है और ठंड बढ़ गई है। मौसम में आए बदलाव के साथ तापमान में भी गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 24 घंटों में राज्य के तापमान गिरावट के आसार हैं


राज्य के तापमान में बदलाव जारी है। गुरुवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 18.3, ग्वालियर का 12.4 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 13.4 सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 31.2 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 30.6 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)