मप्र में कई हिस्सों में शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन

  • Follow Newsd Hindi On  
मप्र में कई हिस्सों में शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन

भोपाल, मध्य प्रदेश में राज्य के कई हिस्से शीतलहर की चपेट में हैं और राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में बुधवार की सुबह ठिठुरन भरी रही।

राज्य में उत्तरी हवाओं ने मंगलवार की रात से ठिठुरन बढ़ा दी है, बुधवार की सुबह हवाओं का असर बने होने के कारण ठंड के तेवर और तल्ख हो गए। मौसम साफ होने से खिली धूप ने ठंड से राहत दिलाई। राज्य में नौगांव सबसे ठंडा रहा जहां तापमान 2़2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य का मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।


राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। बुधवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 9.4, ग्वालियर का 3.4 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 5.2 सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, मंगलवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 24.4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 22.4 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रहा।


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)