मप्र में खिली तेज धूप

  • Follow Newsd Hindi On  

भोपाल, 13 दिसंबर (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में गुरुवार सुबह से तेज धूप खिली हुई है, जिसके चलते ठंड का असर कम है। राज्य में गुरुवार सुबह खिली धूप के कारण ठंड से राहत है और हवाओं का दौर भी थम हुआ है। मौसम में आए इस बदलाव से ठंड की चुभन कम है।

राज्य में बीते 24 घंटों के दौरान तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।


राज्य में सबसे ठंडा मंडला जिला रहा, जहां तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मुरैना व ग्वालियर में बूंदाबांदी भी हुई।

राज्य के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। गुरुवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री, इंदौर का 10.8 डिग्री, ग्वालियर का 7.7 डिग्री और जबलपुर का 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री, इंदौर का 26.4 डिग्री, ग्वालियर का 17.4 डिग्री और जबलपुर का 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा।


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)