मप्र में कोरोना के मरीज डेढ़ हजार बढ़े

  • Follow Newsd Hindi On  

भोपाल, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में बीते कुछ दिनों से गिरावट आ रही है। बीते 24 घंटों मे 1460 मरीज बढ़े हैं। राज्य में कुल मरीज एक लाख 37 हजार से ज्यादा हो गए हैं।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, बीते 24 घंटों में 1460 मरीजों की संख्या बढ़ी है, कुल मरीजों की संख्या एक लाख 37 हजार 988 हो गई है। राज्य में सबसे ज्यादा 454 मरीज इंदौर में मिले हैं, यहां कुल मरीजों की संख्या 26382 हो गई है। वहीं भोपाल में 154 मरीज बढ़े हैं, यहां कुल मरीज 18519 हो गए हैं।


राज्य में मरीजों की मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। बीते 24 घंटों में 29 मरीजों की मौत होने से अब तक 2463 मरीजों की मौत हो चुकी है। अब तक एक लाख 15 हजार 878 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इस समय सक्रिय मरीजों की संख्या 18757 है।

राज्य में पिछले दिनों मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही थी। एक दिन में मरीज ढाई हजार तक बढ़ रहे थे, मगर पिछले कुछ दिनों से संख्या में लगातार गिरावट आ रही है। अब यह आंकड़ा 1460 पर आ गया है।

–आईएएनएस


एसएनपी/एसजीके

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)