मप्र में लू चलने के आसार

  • Follow Newsd Hindi On  

भोपाल, 5 अप्रैल (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित अन्य हिस्सों में शुक्रवार को गर्मी का असर बना हुआ है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में लू चलने की संभावना जताई है।

राज्य में मौसम के तेवर तल्ख होते जा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, हवाओं का रुख पश्चिमी, उत्तर-पश्चिमी होने के कारण मौसम के मिजाज में बदलाव आया है। तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। राज्य में बीते 24 घंटों के दौरान खरगोन सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि हवाओं के रुख में आए बदलाव से आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में लू चल सकती है।


राज्य में गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 21.8 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 21.3 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 22 सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 40.6 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 40़.9 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)