मप्र में मौसम साफ, खिली धूप

  • Follow Newsd Hindi On  

भोपाल, 26 नवंबर (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में सोमवार को मौसम साफ है और खिली धूप सुहावनी लग रही है।

राज्य में सोमवार की सुबह सुहावनी रही। हल्की ठंड के बीच खिली धूप ने राहत दी। रातें और सुबह जहां ठंड का अहसास करा रही हैं, वहीं दिन चढ़ने के साथ धूप की चुभन बढ़ जाती है। राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास आ गया है, राज्य में बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस मंडला में दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य के अधिकांश क्षेत्रों का मौसम शुष्क रहेगा।


राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। सोमवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 14.3, ग्वालियर का 10 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 11 सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं रविवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 28 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 29.5 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)