मप्र में मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण आज

  • Follow Newsd Hindi On  

भोपाल, 25 दिसंबर (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के मंत्रिमंडल के सदस्य आज (मंगलवार) दोपहर शपथ लेंगे। राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में 28 सदस्यों के शपथ लेने की संभावना है।

आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शपथ ग्रहण समारोह राजभवन के लॉन में दोपहर तीन बजे होगा जहां राज्यपाल आनंदी बेन पटेल मंत्रियों को शपथ दिलाएंगी। कमलनाथ ने 17 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, तभी से मंत्रिमंडल के गठन की कोशिशें जारी थीं। आपसी सहमति के बाद मंगलवार को 28 मंत्री शपथ लेने वाले हैं।


संभावित मंत्रियों में डॉ. गोविंद सिंह, आरिफ अकील, बृजेंद्र सिंह राठौर, सज्जन सिंह वर्मा, बाला बच्चन, लाखन सिंह यादव, विजय लक्ष्मी साधो, हुकुम सिंह कराड़ा, तुलसी सिलावट, गोविंद राजपूत, ओमकार सिंह मरकाम, सुखदेव पांसे, प्रभुराम चौधरी, जयवर्धन सिंह, हर्ष यादव, कमलेश्वर पटेल, लखन घनघोरिया, तरुण भनोट, पी सी शर्मा, सचिन यादव, सुरेंद्र सिंह बघेल, जीतू पटवारी, उमंग सिंगार, प्रद्युम्न सिंह तोमर, प्रदीप जायसवाल, महेंद्र सिंह सिसौदिया, इमरती देवी और प्रियव्रत सिंह शामिल हैं।

नवगठित होने वाले मंत्रिमंडल में कांग्रेस के गुटीय संतुलन के साथ क्षेत्रीय संतुलन का भी ध्यान रखे जाने की कोशिश की जा रही है। इनमें ग्वालियर-चंबल क्षेत्र से पांच, महाकौशल से चार, मालवा निमांड से नौ, बुंदेलखंड से तीन, मध्य से छह और विंध्य से एक सदस्य के विधायक बनने की संभावना है।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)