मप्र में सुबह सुहावनी

  • Follow Newsd Hindi On  
एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी (हॉकी) : चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से जीता भारत

भोपाल, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में रविवार की सुबह सुहावनी रही लेकिन हवाओं में घुली ठंडक ने सिहरन पैदा की।

राज्य में रविवार की सुबह से मौसम साफ है और दिन चढ़ने के साथ धूप की तल्खी बढ़ गई। सुबह के समय मौसम सुहावना रहा और हवाओं ने ठंड का अहसास कराया। एक तरफ जहां दिन में धूप चुभन पैदा करने वाली होती है वहीं, रात और सुबह हल्की ठंड होती है। मौसम विभाग के अनुसार, कश्मीर के पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्वेंस) का असर न होने के कारण राज्य का अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा बना हुआ है।


राज्य के मौसम के साथ तापमान में बदलाव का दौर जारी है। रविवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 19़ 6 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 20़ 2, ग्वालियर का 15़ 5 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 22 सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, शनिवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 35़ 7 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 33़ 9 डिग्री सेल्सियस सेल्सियस, ग्वालियर का 36 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 34़ 2 डिग्री सेल्सियस रहा।


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)