मप्र में तेज हवाओं से धूप की चुभन कम, बढ़ेगा लू का असर

  • Follow Newsd Hindi On  

भोपाल, 8 मई (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित अन्य हिस्सों में बुधवार को तेज धूप के साथ तेज हवाएं चल रही हैं। हवा की वजह से धूप से होने वाली चुभन कम है।

राज्य में बुधवार की सुबह से मौसम साफ है और तेज धूप निकली है। मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान राज्य में राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं के कारण तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है। हालांकि हवाओं के चलने से धूप से होने वाली चुभन कम है। आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में लू का असर बढ़ सकता है।


राज्य के तापमान में बदलाव का दौर जारी है। बुधवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 24, ग्वालियर का 27.8 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 26.8 सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं मंगलवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 40 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 42.7 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस था।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)