MS Dhoni Birthday: इंटरनेशनल क्रिकेट में एमएस धोनी ने शून्य से की थी शुरुआत, टीम को शिखर तक पहुंचाने का जाता है श्रेय, बनाए ये रिकॉर्ड

  • Follow Newsd Hindi On  
MS Dhoni Birthday: इंटरनेशनल क्रिकेट में एमएस धोनी ने शून्य से की थी शुरुआत, टीम को शिखर तक पहुंचाने का जाता है श्रेय, बनाए ये रिकॉर्ड

MS Dhoni birthday: 7 जुलाई को एमएस धोनी (MS Dhoni) अपना 39वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। अपनी शानदार कप्तानी और धाकड़ बैटिंग से टीम इंडिया को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने वाले माही (Mahi) यानी एमएस धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने साल 2007 से लेकर साल 2016 तक भारतीय टीम (Team India) की कप्तानी की और उन्होंने अपनी कप्तानी से भारतीय टीम को कई शानदार यादगार जीत दिलाई।

यूँ तो खिलाड़ी के तौर पर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ अपना डेब्यू किया था। वे पहले मैच में शून्य पर आउट हो गए थे, लेकिन इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अगली ही सीरीज में धोनी ने पाकिस्तान के खिलाफ 148 रनों की आक्रामक पारी खेलकर अपने हुनर का लोहा मनवा दिया था।


MS Dhoni Birthday: इंटरनेशनल क्रिकेट में एमएस धोनी ने शून्य से की थी शुरुआत, टीम को शिखर तक पहुंचाने का जाता है श्रेय, बनाए ये रिकॉर्ड

सितंबर 2007 में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित टी-20 विश्व कप के उद्घाटन के लिए धोनी को भारतीय टीम का कप्तान नामित किया गया और वह साल 2016 तक टी-20 और एक दिवसीय मैचों के कप्तान रहे थे। इसके अलावा वे 2008 से 2014 तक भारत के टेस्ट कप्तान भी रहे थे। उनके नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट टीम ने साल 2007 में टी20 वर्ल्ड, 2011 का वनडे वर्ल्ड कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने में कामयाब रही थी। धोनी इन तीनों आईसीसी खिताबों को जीतने वाले दुनिया के इकलौते कप्तान हैं। आइये क्रिकेटप्रेमियों के चहेते धोनी के जन्मदिन पर जानते हैं उनके करियर से जुड़ी अहम बातें:

धोनी के वनडे करियर की प्रमुख उपलब्धियां

एमएस धोनी चौथे भारतीय क्रिकेटर हैं जिन्होंने एकदिवसीय मैचों में 10,000 रन बनाए हैं। धोनी ने अपने 10,000 रन पूरे करने के लिए 273 पारियां खेलीं। धोनी ने 14 जुलाई 2018 को इंग्लैंड के खिलाफ अपने 10,000 रन पूरे किये थे। वह एकदिवसीय मैचों के इतिहास में 10,000 रन के क्लब में पहुंचने वाले 12वें खिलाड़ी बने। अब तक धोनी ने 296 पारियों में 10,723 वनडे रन बनाए हैं।


MS Dhoni Birthday: इंटरनेशनल क्रिकेट में एमएस धोनी ने शून्य से की थी शुरुआत, टीम को शिखर तक पहुंचाने का जाता है श्रेय, बनाए ये रिकॉर्ड

धोनी ने वनडे में 51 की औसत के साथ 10 शतक और 72 अर्धशतक बनाए हैं; जो कि अपनेआप में लाजवाब रिकॉर्ड है। ध्यान रहे कि 5 वें या 6वें नम्बर पर बल्लेबाजी करने वाले बल्लेबाज के लिए 10 हजार रन बनाना बहुत ही बड़ा काम है। धोनी का व्यक्तिगत सर्वोच्च स्कोर 183* है जो 2005 में श्रीलंका के खिलाफ बनाया गया था।

धोनी के वनडे रिकॉर्ड

1. धोनी 100 मैच जीतने वाले तीसरे कप्तान (पहले गैर-ऑस्ट्रेलियाई) हैं।
2. वनडे इतिहास में 6 नंबर नंबर पर बल्लेबाजी करते सबसे ज्यादा रन (4031) धोनी ने ही बनाये हैं।
3. वनडे में 200 छक्के मारने वाले पहले भारतीय और कुल मिलाकर पांचवें बल्लेबाज हैं।
4. 2005 में श्रीलंका के खिलाफ धोनी का 183* रन किसी विकेटकीपर द्वारा बनाया गया सर्वोच्च स्कोर है।
5. धोनी के नाम एक भारतीय विकेटकीपर द्वारा एक पारी में सबसे अधिक 6 आउट और पूरे करियर में सबसे अधिक (432) शिकार करने का रिकॉर्ड है।
6. धोनी के पास एकदिवसीय करियर में किसी भी विकेटकीपर द्वारा सबसे अधिक स्टंपिंग (120) का रिकॉर्ड है।
7. एकदिवसीय मैचों में 300 कैच लेने वाले धोनी पहले भारतीय विकेटकीपर और दुनिया में चौथे विकेटकीपर हैं।

धोनी का टेस्ट करियर

धोनी ने अपने करियर में 90 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसकी 144 पारियों में उन्होंने 6 शतकों और 33 अर्धशतकों व 38 की औसत से 4,876 रन बनाए हैं। टेस्ट मैच में एमएस धोनी का उच्चतम स्कोर 224 था जो उन्होंने साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में बनाया गया था।

MS Dhoni Birthday: इंटरनेशनल क्रिकेट में एमएस धोनी ने शून्य से की थी शुरुआत, टीम को शिखर तक पहुंचाने का जाता है श्रेय, बनाए ये रिकॉर्ड

धोनी के टेस्ट मैच रिकॉर्ड

1. धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने 2009 में पहली बार टेस्ट क्रिकेट रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया था।
2. 27 टेस्ट जीत के साथ धोनी सबसे सफल भारतीय टेस्ट कप्तान थे। उन्होंने सौरव गांगुली के 21 जीत के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा था। हालाँकि अब यह रिकॉर्ड मौजूदा कप्तान विराट कोहली के नाम है।
3. धोनी 4,000 टेस्ट रन बनाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर हैं।
4. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एम.एस.धोनी का 224 रन किसी भारतीय कप्तान का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है।
5. धोनी ने अपने करियर में स्टंप्स के पीछे सबसे अधिक 294 आउट किये हैं जो कि भारतीय विकेटकीपरों द्वारा किया गया अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

धोनी का T20I करियर

एमएस धोनी ने 98 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और 37.6 की औसत से 1617 रन बनाए हैं, हालाँकि उन्होंने सिर्फ 2 अर्धशतक जड़े हैं।

MS Dhoni Birthday: इंटरनेशनल क्रिकेट में एमएस धोनी ने शून्य से की थी शुरुआत, टीम को शिखर तक पहुंचाने का जाता है श्रेय, बनाए ये रिकॉर्ड

धोनी के T20I रिकार्ड्स

1. एक कप्तान के रूप में T-20I में सबसे अधिक (41) जीत दर्ज की थी।
2. T-20I में कप्तान के रूप में सर्वाधिक मैच (72) खेले हैं।
3. T-20I में विकेटकीपर के रूप में सर्वाधिक शिकार (87) किये हैं।
4. T-20I सबसे ज्यादा लगातार 84 मैचों में कभी भी शून्य पर आउट नही हुए हैं।
5. T-20I में विकेटकीपर के रूप में सर्वाधिक कैच (54) लिए हैं।

धोनी की कप्तानी में भारत का प्रदर्शन

1. भारत ने 2007 का T-20 विश्व कप जीता था।
2. भारत ने 2011 का विश्व कप जीता था।
3. भारत ने 2013 की ICC चैंपियंस ट्राफी जीती थी।
4. भारत ने 2010 और 2016 का एशिया कप जीता था।

धोनी को मिले ये प्रतिष्ठित पुरस्कार:

1. ICC एक दिवसीय प्लेयर ऑफ द ईयर: 2008, 2009
2. पद्मश्री अवार्ड (भारत का चौथा सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार), 2009
3. राजीव गांधी खेल रत्न, (खेल में उपलब्धि के लिए भारत का सर्वोच्च सम्मान), 2007–08
4. डी मोंटफोर्ट यूनिवर्सिटी (ब्रिटेन) द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि, 2011
5. पद्म भूषण अवार्ड (भारत का तीसरा सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार), 2018

अब एमएस धोनी (MS Dhoni 39th Birthday) 39 साल के होने जा रहे हैं तो ऐसे चैंपियन क्रिकेटर को हर क्षेत्र में सदैव सफल होने की शुभकामनाएं देते हैं। भारतीय क्रिकेट को नई बुलंदियों पर पहुंचाने वाले धोनी को जन्‍मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।


सैयद किरमानी ने बताई धोनी के टीम इंडिया में सेलेक्शन की कहानी, जानें कितना रोचक रहा माही का ये सफ़र

धोनी ने इस साल अलग तरीके से आईपीएल की तैयारी की थी : रैना

धोनी के संन्यास की खबरों पर बोलीं साक्षी, पता नहीं कहां से आती हैं ये खबरें

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)