नवंबर तक क्रिकेट से दूर ही रहेंगे धोनी, जानिए क्या है वजह

  • Follow Newsd Hindi On  
नवंबर तक क्रिकेट से दूर ही रहेंगे धोनी, जानिए क्या है वजह

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान और अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी इस साल के नवंबर तक क्रिकेट से दूर ही रहेंगे। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, धोनी वेस्टइंडीज दौरे से भी बाहर थे और अब वह दक्षिण अफ्रीका के साथ जारी सीमित ओवरों की सीरीज में भी नहीं खेल रहे हैं।

पूर्व कप्तान धोनी अब विजय हजारे ट्रॉफी और बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टी-20 घरेलू सीरीज से भी बाहर ही रहेंगे।  वे इन दिनों रांची में हैं।


रांची में लगातार हो रहे पावर कट से परेशान हुईं साक्षी धोनी, ट्विटर पर कह दी ये बात

ऐसा माना जा रहा है कि धोनी अब दिसंबर में ही टीम चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। दिसंबर में भारत को वेस्टइंडीज का दौरा करना है, जहां उसे छह दिसंबर से तीन टी-20 और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है।

धोनी इंग्लैंड में खेले गए विश्व कप सेमीफाइनल के बाद से भारतीय टीम में नजर नहीं आए हैं और अब नवंबर तक भी उपलब्ध नहीं रहने के कारण वह लगभग छह महीने क्रिकेट से दूर रहेंगे। 37 साल के धोनी को लेकर ऐसी खबरें तब आ रही है जब उनके संन्यास को लेकर अफवाहें उड़ रही है।


धोनी ने खरीदी नई जीप, कीमत 90 लाख रुपये

विराट कोहली के पोस्ट से हलचल- क्या धोनी संन्यास की घोषणा करने जा रहे हैं?


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)