IPL टलने के बाद बाइक राइडिंग करते दिखे MS Dhoni, वीडियो हुआ वायरल

  • Follow Newsd Hindi On  
IPL टलने के बाद बाइक राइडिंग करते दिखे MS Dhoni, वीडियो हुआ वायरल

कोरोना वायरस के चलते कई क्रिकेट फॉर्मेट के मैचों को स्थगित करना पड़ा है। इसी के चलते इस साल के मार्च के अंत  में खेला जाने वाला आईपीएल 2020 (IPL) को भी अगले महीने तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। इसी के चलते चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी अपने घर रांची चले गए।

महेंद्र सिंह धोनी रांची पहुंचने के बाद अपनी बाइक पर घूमने बाहर निकलते हैं। जिसका वीडियो टिक टॉक पर खूब वायरल हो रहा है दरअसल, इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि धोनी अपनी बाइक (MS Dhoni On Bike Ride) पर घूम रहे हैं। 


@srsorif01##foyou ##birbum01team ##tiktok_inida MS Dhoni bike ride Jharkhand Ranchi??????@jasim_09♬ original sound – ?#Birbhum01team?

धोनी जैसी ही अपनी बाइक रेड लाइट सिग्नल पर रोकते हैं। उनके फैंस मिलने पहुंच  जाते हैं। उनके फैंस उन्हें देखकर काफी उत्साहित दिखते हैं। जिसके बाद उनके फैंस उनका  वीडियो बनाने लग जाते हैं।

जबकि कुछ फैंस को सेल्फी लेते हुए देखा जा सकता है। हालांकि रेड सिग्नल तक धोनी ने सबके साथ सेल्फी ली। लेकिन जैसी ही ग्रीन सिग्नल हुआ तो उन्होंने ट्रैफिक नियम का पालन करते हुए अपने फैंस को चलो.. चलो… चलो… कहकर जाने को कहा जिसके बाद वो वहां से निकल गए। 


एम एस धोनी का ये वीडियो  टिक टॉक पर खूब वायरस हो रहा है लोग उनके इस वीडियो को लाइक कर रहे हैं। इस टिक टॉक वीडियो को @srsorif01 नाम यूजर  के अकाउंट से डाला गया है। जिसे अबतक 11 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है जबकि एक लाख से ज्यादा लोगों ने इस टिक टॉक वीडियो को लाइक किया है। 

खबरों के मुतबाकि धोनी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। 2019 में विश्व कप से भारत के बाहर हो जाने के बाद से धोनी ने ब्रेक ले रखा है। 


Sapna Choudhary Marriage: सपना चौधरी ने गुपचुप तरीके से रचाई सगाई! क्या इस शख्स से होगी शादी?

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)