मुलायम अस्पताल में भर्ती, इलाज के बाद छुट्टी

  • Follow Newsd Hindi On  

 लखनऊ, 19 दिसम्बर (आईएएनएस)| समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की गुरुवार को तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया, और इलाज के बाद वह वापस घर लौट आए।

  उनके नाक से खून आने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। सिविल अस्पताल में डॉक्टर उनके आने से पहले से ही अलर्ट थे। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें तत्काल भर्ती किया।


सिविल अस्पताल के निदेशक डॉ. डी. एम. नेगी ने बताया कि मुलायम सिंह यादव को नाक से खून बह रहा था, जिसे दिखाने आए थे, इलाज के बाद चले गए, कोई बड़ी दिक्कत नहीं थी।

गौरतलब है कि इससे पहले मुलायम सिंह यादव को गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भी भर्ती कराया गया था।

इससे पहले उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने की वजह से एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था। इससे पहले 25 जून को भी मुलायम को तबीयत खराब होने के चलते लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई की इमरजेंसी में भर्ती करवाया गया था।


गौरतलब है कि लोकसभा में शपथ लेने के दौरान भी मुलायम सिंह व्हीलचेयर पर ही पहुंचे थे और तय समय से पहले ही शपथ ली थी। उनके स्वास्थ्य का हालचाल लेने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कई बार उनके आवास जा चुके हैं।

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)