मु्ंबई के नवविवाहित जोड़े ने पेश की नज़ीर, कोरोना मरीजों के लिए दान किए 50 बेड

  • Follow Newsd Hindi On  
A couple donated 50 beds to a quarantine centre on their wedding day

कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में कहर बरपाया हुआ है। इस मुश्किल दौर में कई लोगों ने इंसानियत का फर्ज निभाकर बताया है कि चाहे वक़्त कितना भी बुरा क्यों न हो, अगर हम एक-दूसरे की मदद करें तो इस बुरे वक़्त से भी जल्द ही निजात पा लेंगे। लॉकडाउन के दौरान कई लोगों ने बढ़-चढ़कर दूसरों की मदद के लिए हाथ आगे किए हैं।

ऐसी ही एक और खबर बुधवार को भी आई। दरअसल मुंबई (Mumbai) के एक कपल ने अपनी शादी के मौके पर एक कोविड सेंटर (Covid-19 Centre) को 50 बेड दान किए हैं। मुंबई के वसई इलाके में रहने वाले इस कपल का नाम एरिक और मर्लिन है। इस कपल ने पहले चर्च में शादी की और फिर उसके बाद कोविड सेंटर जाकर 50 बेड दान किए।


इस कपल का मानना है कि उनकी शादी पर दुनिया को इससे बेहतर क्या गिफ्ट हो सकता है कि बीमार लोगों का खयाल रखा जा सके।आपको बता दें कि भारत में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले मुंबई में दर्ज किए गए है। दो महीनों से कोरोना वायरस से बुरी तरह जूझ रहे मुंबई में जून महीने के तीन सप्ताह के दौरान थोड़ी राहत देखने को मिली है।

हर रोज आने वाले नए कोरोना मामलों में लगातार कमी दर्ज की गई है। अप्रैल महीने की शुरुआत से ही महाराष्ट्र भारत का सर्वाधिक प्रभावित राज्य बना रहा है। राज्य में भी सबसे ज्यादा असर मुंबई शहर में रहा है। भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) में लॉकडाउन के बाद बड़ी संख्या में अप्रवासी मजदूरों को अपने घरों की तरफ वापस लौटना पड़ा है।

इसलिए यहां भी कारोबार पूरी तरह ठप पड़ा है। महाराष्ट्र में कोरोना के अब तक 1,39,010 मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि इनमें 69,631 मामले ठीक भी हो चुके हैं। वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या 62,848 है। राज्य में कोरोना (Corona) से 6,531 लोगों ने जान गंवाई है।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)