Suresh Raina और Guru Randhawa समेत 34 लोगों के खिलाफ मुंबई पुलिस ने दर्ज की FIR, जानें पूरा मामला

  • Follow Newsd Hindi On  
Suresh Raina और Guru Randhawa समेत 34 लोगों के खिलाफ मुंबई पुलिस ने दर्ज की FIR, जानें पूरा मामला

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना एक नए विवाद में घिर गए हैं। खबरों के अनुसार सिंगर गुरु रंधावा और सुरेश रैना को मुंबई में नाइट कर्फ्यू के उल्लंघन मामले में हिरासत में लिया गया था। हालांकि इसके कुछ देर बाद ही इन्हें बेल पर रिहा भी कर दिया गया था।

इस मामले में उनके खिलाफ मुंबई में एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। बता दें कि एक क्लब में मुंबई पुलिस ने रेड डाली थी। इस क्लब में करीब 34 लोग पार्टी कर रहे थे। इस रेड में रैना और गुरु रंधावा तो अरेस्ट भी कर लिए गए थे।


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान भी इन 34 लोगों में शामिल थीं। इन सभी पर कोरोना वायरस नियम तोड़ने का आरोप लगाया गया है।

खबरों की मानें तो यह रेड ड्रैगन फ्लाइ क्लब में पड़ी, जो कि मुंबई एयरपोर्ट के पास स्थित होटल मैरिएट में है। खबरो के अनुसार इस क्लब में हाइ प्रोफाइल पार्टी चल रही थी, जिसमें रैना के अलावा बॉलीवुड के भी कुछ जाने-माने चेहरे शामिल थे।

खबरों के अनुसार, गुरु रंधावा, सुजैन खान और सिंगर बादशाह भी इस पार्टी में मौजूद थे। मुंबई पुलिस के सूत्रों के मुताबिक रेड पड़ने के बाद कई सितारे क्लब के पीछे के दरवाजे से भाग निकले। सभी पर मुंबई पुलिस ने धारा 188 और महामारी ऐक्ट के तहत केस दर्ज किया।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)