मुंबई में भारी बारिश की संभावना, स्कूल बंद

  • Follow Newsd Hindi On  

मुंबई, 19 सितम्बर (आईएएनएस)| मुंबई, ठाणे और कोंकण के अन्य हिस्सों में भारी बारिश होने का अनुमान लगाया गया है। अधिकारियों ने गुरुवार को यहां इसकी जानकारी दी।

एहतियात के तौर पर शिक्षा मंत्री आशीष शेलार ने मुंबई और इसके आसपास के इलाकों में स्थित सभी विद्यालयों और जूनियर कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा की है।


सुबह के एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों के जिलाधिकारी स्थानीय स्थिति के आधार पर निर्णय ले सकते हैं।

मुंबई और तटीय कोंकण जिले में पिछले तीन दिनों से बारिश हो रही है और भारतीय मौसम विभाग ने इलाके में एक हफ्ते तक इस स्थिति के बरकरार रहने का अनुमान लगाया है।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)