मुंबई में दीवार ढहने से 2 मरे

  • Follow Newsd Hindi On  

मुंबई, 8 दिसम्बर (आईएएनएस)| दक्षिण मुंबई में शनिवार को एक इमारत की चारदीवारी ढह जाने से दो लोगों की मौत हो गई।

बीएमसी आपदा नियंत्रण के अधिकारियों ने कहा कि दुर्घटना ताड़देव स्थित श्री सिद्धि एवेन्यू टॉवर में सुबह लगभग 11 बजे घटी।


मुंबई सेंट्रल स्थित नायर अस्पताल में दो लोगों को मृत अवस्था में लाया गया था, जबकि जयदेव रॉय (22) नामक घायल व्यक्ति को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

एक अधिकारी ने कहा कि मृतकों की पहचान फैज खान (24), और तपन दास (28) के रूप में हुई है।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)