मुंबई में जल्द शुरू होगी फिल्म ’83’ की शूटिंग

  • Follow Newsd Hindi On  
मुंबई में जल्द शुरू होगी फिल्म '83' की शूटिंग

मुंबई | रणवीर सिंह की आगामी फिल्म ’83’ की टीम यहां मुंबई में मंगलवार से फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाली है। टीम ने कुछ दिन पहले ही लंदन में फिल्म के महत्वपूर्ण आउटडोर दृश्यों की शूटिंग करने के बाद वापसी की है। यह शेड्यूल ब्रिटेन के बाद उनका अंतिम शेड्यूल होगा। मुंबई की शूटिंग अक्टूबर की शुरुआत तक चलने की उम्मीद है।

निर्देशक कबीर खान ने मुंबई की शेड्यूल के बारे में ‘मुंबई मिरर’ को बताया, “क्रिकेट का शूट लंदन में पूरा हो चुका है। कलाकारों के साथ यह शेड्यूल आखिरी होगा।”


फिल्म 1983 विश्व कप के फाइनल में वेस्ट इंडीज के खिलाफ भारत की शानदार जीत की कहानी पर आधारित है। इसमें रणवीर, कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं।

फिल्म ’83’ में ताहिर राज भसीन, एमी विर्क, हार्डी संधु और चिराग पटेल भी हैं।


’83’ में कपिल देव के लुक का रणवीर ने किया खुलासा


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)