मुंबई : प्रेमी को बहन की अश्लील तस्वीरें भेजना मंहगा पड़ा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • Follow Newsd Hindi On  

 मुंबई, 1 नवंबर (आईएएनएस)| बहन का अश्लील वीडियो बनाकर अपने प्रेमी को भेजना एक प्रेमिका को मंहगा पड़ गया।

 आग्रीपाडा इलाके की पुलिस ने आरोपी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है। मामले का भंडाफोड़ गुरुवार को हुआ। मुंबई पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार महिला की उम्र 25 साल है। इस मामले में शिकायतकर्ता, गिरफ्तार महिला की ही बहन है। पुलिस ने पीड़िता की बहन और उसके प्रेमी दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया है।


दर्ज मामले के मुताबिक, “गिरफ्तार महिला ने प्रेमी को वीडियो कॉल की। उस वीडियो कॉल में बहन को नहाते हुए दिखाया। प्रेमी ने वीडियो के स्क्रीन-शाट्स ले लिए। इन आपत्तिजनक फोटो को प्रेमी ने परिचितों को भेज दिए।”

गिरफ्तार महिला ने पुलिस को बताया कि उसे प्रेमी के साथ शादी करनी थी। प्रेमी ने शादी की शर्त रख दी। शर्त के मुताबिक आरोपी महिला को अपनी बहन की नग्न तस्वीरें पहले प्रेमी को भेजनी थीं। उसके बाद ही शादी की बात आगे बढ़ सकती थी।

फिलहाल आरोपी महिला जमानत पर है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। प्रेमी फरार है। पुलिस प्रेमी की भी तलाश कर रही है, ताकि गिरफ्तार महिला से उसका आमना-सामना कराया जा सके।


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)