मुंबई : स्त्री रोग विशेषज्ञों का ‘बेटी बचाओ’ के लिए मार्च

  • Follow Newsd Hindi On  
मुंबई : स्त्री रोग विशेषज्ञों का 'बेटी बचाओ' के लिए मार्च

मुंबई, भारत में विभिन्न संगठनों में काम करने वाली स्त्री रोग विशेषज्ञों और प्रसूति विशेषज्ञों ने मुंबई में ‘बेटी बचाओ’ अभियान के लिए मार्च किया। इस वॉकथॉन का आयोजन बुधवार को मुंबई के साथ-साथ देश के 130 शहरों में किया गया था।

इस मार्च के आयोजक ने गुरुवार को कहा कि महाराष्ट्र की महान समाज सुधारक और महिला कार्यकर्ता सावित्री ज्योतिराव फूले की 188वीं जयंती के अवसर पर बुधवार को वॉकथॉन का आयोजन किया गया।


प्रसूति और स्त्री रोग विशेषज्ञों का संघ (एफओजीएसआई) की गर्भावस्था चिकित्सा विकार के लिए बनी समिति की प्रमुख कोमल चव्हाण ने कहा कि इस समारोह में मेडिकल जगत के करीब 35,000 लोगों ने हिस्सा लिया।

कोमल ने कहा, “यह एक ऐतिहासिक वॉकथॉन था। इसका आयोजन मुंबई के साथ-साथ देश के 130 शहरों में किया गया। इसके लिए इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड को भी आमंत्रित किया गया था। इस वॉकथॉन में कई स्थानीय गैर सरकारी संगठनों, स्कूलों और कॉलेजों के साथ-साथ अन्य नागरिकों ने भी हिस्सा लिया।”

मुंबई ऑब्स्टेट्रिक्स एवं गायनेकोलॉजिस्ट सोसाइटी (एमओजीएस) के अध्यक्ष बिपिन पंडित ने कहा कि यह वॉकथॉन बालिका भ्रूण हत्या के खिलाफ जनता को जागरूक करने और बेटियों को बचाने तथा उन्हें शिक्षित करने की महत्ता पर जोर देता है।


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)