Munger Vidhan Sabha Seat: बीजेपी और RJD के बीच होगा मुकाबला, किसके हाथ लगेगी मुंगेर विधानसभा?

  • Follow Newsd Hindi On  

Munger Vidhan Sabha Seat:  मुंगेर जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र में से मुंगेर विधानसभा की भौगोलिक स्थिति सबसे अलग है। मुंगेर सदर प्रखंड की कुतलुपुर, जाफरनगर, टीकारामपुर पंचायत तथा बरियारपुर प्रखंड की झौवाबहियार तथा हरिणमार पंचायत गंगा के पार है। इस कारण विभिन्न राजनीतिक पार्टियों को यहां चुनाव प्रचार करने में काफी परेशानियों से जूझना पड़ता है, वहीं मतदान कराने में प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ती है।

मुंगेर विधानसभा सीट का इतिहास

मुंगेर विधानसभा सीट  के 68 सालों के सफर में 16 विधायकों ने यहां का प्रतिनिधित्व किया है। लेकिन बीजेपी अभी तक इस सीट पर कोई चुनाव नहीं जीत सकी है। 2009 में हुए उप-चुनाव समेत यहां 16 चुनाव हुए हैं। इनमें तीन-तीन बार राजद, जदयू, कांग्रेस, दो बार जनता दल और एक-एक बार लोकदल, जनता पार्टी (सेक्युलर), जनता पार्टी, जनसंघ, संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी ने जीत दर्ज की है।


इस सीट का चुनावी समीकरण

मुंगेर सीट पर मुस्लिम, यादव, भूमिहार निर्णायक भूमिका निभाते हैं। यहां पासवान, ब्राह्मण, राजपूत, भूमिहार, रविदास की संख्या अच्छी-खासी  है। साल 2015 में 54.4% वोट डाले गए थे।

कुल वोटरः 3.32 लाख

पुरुष वोटरः 1.80 लाख (54.2%)


महिला वोटरः 1.52 लाख (45.7%)

ट्रांसजेंडर वोटरः 27 (0.008%)

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

साल 2015 के विधानसभा चुनाव यहां से आरजेडी के विजय कुमार ने बीजेपी के प्रणव कुमार को शिकस्त दी थी। विजय कुमार को 77216 (45.63 फीसदी) और प्रणव कुमार को 72851 (43.05 फीसदी) वोट मिले थे।

Munger Vidhan Sabha: 2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर

बीजेपी- प्रणव कुमार यादव

राजद – अविनाश कुमार विद्यार्थी

रालोसपा – रूमा राज

Munger Vidhan Sabha winner : मुंगे के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Vijay Kumar RJD 77216 Pranav Kumar BJP 72851
2010 Anant Kumar Satyarthy JD(U) 55086 Shabnam Perwin RJD 37473
2009 V.Prasad Gupta RJD 33684 Mohamad Salam JD(U) 29533
2005-10-01 Monazir Hassan JD(U) 59381 Dhanraj Singh INC 21463
2005-02-01 Dr. Monazir Hassan JD(U) 63222 Rinki Devi IND 23680
2000 Monazir Hassan RJD 50150 Prof. Asfar Samsi BJP 41680
1995 Monazir Hasan JD 35209 Prabhat Ku. Mishra INC 24299
1990 Ramdeo Singh Yadav JD 65545 Prabhat Kumar Mishra INC 45776
1985 Ramdeo Singh Yadav LKD 50272 Izharul Haque INC 30725
1980 Ramdeo Singh Yadav JNP(SC) 40788 Izharul Haque INC(I) 36081
1977 Syed Jabir Hussain JNP 49222 Ramdeo Singh Yadav IND 7781
1972 Prafulla Kumar Mishra INC 26168 Pratapnarain Singh IND 15607
1969 Ravish Chandra Verma BJS 19352 Prafulla Kumar Mishra INC 16800
1967 Hasim SSP 25562 J. P. Yadav BJS 20941
1962 RamgovINDSingh Verma INC 19538 Jagdambi Prasad Yadav JS 15572
1957 Nirpad Mukherji INC 18988 Jagadambi Prasad Yadav BJS 8171

 

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)