Muzaffarpur Vidhan Sabha Seat: मुजफ्फरपुर विधानसभा सीट पर BJP और कांग्रेस के बीच होगा कड़ा मुकाबला

  • Follow Newsd Hindi On  
Nautan Vidhan Sabha Seat result and history

Muzaffarpur Vidhan Sabha Seat: मुजफ्फरपुर सीट पर इस बार उम्मीदवारों के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है। इस बार बीजेपी यहां हैट्रिक लगाने की कोशिश करेगी। एक तरह विपक्षी दलों का महागठबंधन तो दूसरी ओर जदयू-बीजेपी गठबंधन अपनी किस्मत आजमा रहा है।

मुजफ्फरपुर सीट का इतिहास

मुजफ्फरपुर विधानसभा क्षेत्र में पहला चुनाव साल 1952 में हुआ था, तब यहां से शिव नंदा पहले विधायक थे। दूसरे चुनाव में 1957 सारण के महामाया प्रसाद चुनाव जीते थे और 1967 में तो वह पहले गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री बने थे। विधानसभा चुनाव-1957 में महामाया प्रसाद ने कांग्रेसी महेश बाबू को शिकस्त दी।


फिलहाल इस सीट से बिहार सरकार के मंत्री और BJP नेता सुरेश कुमार शर्मा विधायक हैं। सुरेश कुमार पिछले 20 साल से मुजफ्फरपुर विधानसभा के चुनावी अखाड़े में अपनी किस्मत आजामा रहे हैं। इससे पहले साल 2000 और 2005 के चुनाव  वो हार गए थे, जबकि पिछली दो बार से ये सीट उन्हीं के पास है।

इस सीट का चुनावी समीकरण

इस सीट पर मुस्लिम, राजपूत, भूमिहार निर्णायक संख्या में हैं। वहीं ब्राह्मण, कुर्मी,रविदास, पासवान और यादव मतदाताओं की भी यहां बड़ी भूमिका है।

कुल आबादी – 41 लाख


कुल  मतदाता – 3.14 लाख

पुरुष मतदाता- 1.67 लाख

महिला- 1.46 लाख

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

2015 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर BJP के सुरेश कुमार शर्मा को जीत मिली थी। बीजेपी उम्मीदवार सुरेश कुमार शर्मा ने जदयू के बिजेंद्र चौधरी को हराया था। सुरेश कुमार शर्मा को 95,594 वोट मिले थे, वहीं बिजेंद्र चौधरी के पक्ष में 65,855 वोट पड़े थे।

Muzaffarpur Vidhan Sabha: 2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर

बीजेपी – सुरेश कुमार शर्मा

कांग्रेस – बिजेंद्र चौधरी

Muzaffarpur Vidhan Sabha winner :  मुजफ्फरपुर के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Suresh Kumar Sharma BJP 95594 Bijendra Chaudhary JD(U) 65855
2010 Suresh Kumar Sharma BJP 72301 Mohhammad Jamal LJP 25862
OCT 2005 Vijendra Choudhary IND 59410 Vinita Vijay INC 34572
FEB 2005 Vijendra Chaudhary IND 50884 Suresh Kumar Sharma BJP 36064
2000 Vijendra Chaudhary RJD 86873 Suresh Kumar Sharma BJP 60040
1995 Vijendra Chaudhary JD 52000 Raghunath Pandey INC 31503
1990 Raghunath Pandey INC 82918 Arun Ku. Sinha JD 29602
1985 Raghunath Pandey INC 83495 Rajeshwar Pd. Singh Bhikari BJP 13197
1980 Raghunath Pandey INC(I) 69252 Ram Kirpal Singh BJP 13409
1977 Manjay Lal JNP 29446 Ramdev Sharma CPI 15765
1972 Ramdeva Sharma CPI 35071 Akhauri Rajendra Prasad BJS 24305
1969 Ramdeva Sharma CPI 20830 Akhouri Rajendra Prasad BJS 19622
1967 M.L. Gupta INC 15893 R. Sharma CPI 14276
1962 Devanandan Sahaya INC 14233 Ramdeo Sharma CPI 10751
1957 Mahamaya Pd. Sinha PSP 19505 Mahesh Pd. Sinha INC 16701

 

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)