नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करें सुरक्षा बल : सत्यपाल मलिक

  • Follow Newsd Hindi On  

 जम्मू, 18 दिसम्बर (आईएएनएस)| जम्मू एवं कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने मंगलवार को सुरक्षा बलों को आतंकरोधी अभियानों के दौरान नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

  राज्य की शीतकालीन राजधानी जम्मू में एक उच्चस्तरीय सुरक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए राज्यपाल ने हाल ही में आतंकवादियों के खिलाफ और घुसपैठ के खिलाफ चलाए गए अभियानों सहित राज्य में सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा की।


एक आधिकारिक सूत्र ने कहा, “राज्यपाल ने नागरिक हताहतों और उनके साथ नुकसान की घटनाओं से बचने के लिए सेना और अन्य सुरक्षा बलों द्वारा पालन की जाने वाली निर्धारित मानक अभियान प्रक्रियाओं के अति महत्व को दोहराया।”

सूत्र ने कहा, “उन्होंने नागरिकों की सुरक्षा वाले मुश्किल हालात के साथ सामना करने में सशस्त्र बलों, राज्य पुलिस और नगर प्रशासन के बीच निरंतर सहयोगी कार्रवाई की अत्यंत महत्ता पर भी जोर दिया।”

राज्यपाल ने सभी महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सतर्कता बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने नगर निकाय और पंचायत चुनाव कराने के लिए सुरक्षा बलों द्वारा निभाई गई अहम भूमिका की भी सराहना की।


इस बैठक में नगर प्रशासन, पुलिस, सेना, केंद्रीय बल, राज्य व केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)