नाइजीरिया में बंदूकधारियों के हमले में 26 मरे

  • Follow Newsd Hindi On  

अबुजा, 6 फरवरी (आईएएनएस)| नाइजीरिया के पश्चिमोत्तर राज्य जमफारा में बंदूकधारियों द्वारा किए गए दो अलग-अलग हमलों में 26 लोगों की मौत हो गई।

हमलावरों ने सात लोगों का अपहरण भी किया है।


समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पुलिस ने पुष्टि कर कहा कि मदा जिले के सात गावों में सशस्त्र हमलावरों ने धावा बोल दिया और 15 लोगों की हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि इसके अलावा राज्य के बतौना गांव में भी इसी समय सशस्त्र हमलावरों ने हमला बोला और 11 लोगों की हत्या कर दी। हमलावरों ने कई घरों को आग के हवाले कर दिया।

हमलावरों ने एक शख्स और छह महिलाओं का अपहरण भी कर लिया है।


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)