दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2020: नजफगढ़ विधानसभा सीट | Delhi Election 2020: Najafgarh Assembly seat

  • Follow Newsd Hindi On  
दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2020: नजफगढ़ विधानसभा सीट | Delhi Election 2020: Najafgarh Assembly seat

Najafgarh Assembly seat, Delhi Election 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 8 फरवरी को दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। नजफगढ़ विधानसभा सीट (Najafgarh Assembly Seat) इनमें से एक है। यह सीट पश्चिमी दिल्‍ली लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है। 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election 2015) में इस सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) के कैलाश गहलोत ने इनेलो (INLD) प्रत्याशी भरत सिंह को हराया था।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 (Delhi Assembly Election 2020) में नजफगढ़ सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) ने एक बार फिर मौजूदा विधायक कैलाश गहलोत को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, BJP ने अजीत खड़खड़ी को टिकट दिया है। जबकि कांग्रेस ने साहिब सिंह यादव पर दांव आजमाया है।


नजफगढ़ विधानसभा सीट (Najafgarh Assembly Constituency) का इतिहास

राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (NCT of Delhi) का नजफगढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र (Najafgarh seat) हरियाणा राज्‍य की सीमा से सटा है। यह इलाका दक्षिण पश्चिमी दिल्‍ली जिले का हिस्‍सा है। तहसील मुख्‍यालय होने के साथ ही इस विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के परिवेश का मिश्रण दिखाई देता है। 1733 में दिल्‍ली के सुल्‍तान शाह आलम के सेनापति मिर्जा नजफ खान के नाम पर इस क्षेत्र का नाम नजफगढ़ रखा गया। इस इलाके में आज भी कई मुगल और ब्रिटिशकालीन इमारतें मौजूद हैं। दिल्‍ली के पहले मुख्‍यमंत्री चौधरी ब्रह्म प्रकाश, टीम इंडिया के विस्‍फोटक बल्‍लेबाज रहे वीरेंद्र सहवाग, पहलवान सुशील कुमार इसी इलाके के रहने वाले हैं।

नजफगढ़ सीट (Najafgarh seat) 1951 में विधानसभा क्षेत्र घोषित की गई थी। तब के चुनाव में यहां से कांग्रेस के अजीत सिंह ने जीत हासिल की थी। कांग्रेस का गढ़ रही इस सीट पर लगातार 5 बार जीत हासिल की। वर्तमान में यहां से आम आदमी पार्टी के नेता कैलाश गहलोत विधायक हैं। पिछले चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे इनेलो के नेता और पूर्व विधायक भरत सिंह की साल 2015 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

नजफगढ़ विधानसभा सीट के समीकरण

2015 के विधानसभा चुनाव के आंकड़ों के आधार पर इस क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 232919 है, जिनमें पुरुष मतदाता 125069 और महिला मतदाता 107843 हैं। पिछले चुनाव में 69.02 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।


नजफगढ़ विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

प्रत्याशी              पार्टी        प्राप्त वोट

कैलाश गहलोत, आप – 55598
भरत सिंह, इनेलो – 54043

हार का अंतर – 1555

नजफगढ़ विधानसभा चुनाव 2020 के प्रत्याशी

AAP – कैलाश गहलोत
BJP – अजीत खड़खड़ी
Congress – साहिब सिंह यादव

मतदान की तारीख: 8 फरवरी

मतदान की तारीख: 11 फरवरी


दिल्ली: आप के सभी 70 उम्मीदवार घोषित, 15 विधायकों का टिकट कटा

Delhi Elections 2020: 57 सीटों पर BJP ने किया उम्मीदवारों का ऐलान, देखें लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)