Nalanda Vidhan Sabha Seat: नालंदा विधानसभा में जेडीयू और कांग्रेस के बीच होगा कड़ा चुनावी घमासान

  • Follow Newsd Hindi On  
Sursand Vidhan Sabha Seat result and history

Nalanda Vidhan Sabha Seat: नालंदा विधानसभा सीट से जेडीयू (JDU) के टिकट पर यहां से मौजूदा विधायक श्रवण कुमार एनडीए के प्रत्याशी के रूप में चुना गया हैं। वहीं, महागठबंधन की ओर से यह सीट कांग्रेस (Congress) के हिस्से आ है और उसने यहां से गुंजन पटेल को टिकट दिया है। जबकि एलजेपी (LJP) के टिकट पर यहां से रामकेश्वर प्रसाद मैदान में हैं।

नालंदा विधानसभा सीट का इतिहास

बिहार की नालंदा विधानसभा सीट नालंदा जिले में आती है. इस सीट पर 3 नवंबर को चुनाव है। नालंदा विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक JDU के श्रवण कुमार हैं। नालंदा सीट पर अब तक कुल 10 चुनाव हुए हैं। जिनमें चार बार JDU और दो-दो बार कांग्रेस, समता पार्टी और निर्दलीय जीते हैं।


विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

2015 के चुनाव में जेडीयू के श्रवण कुमार ने BJP के कौशलेंद्र कुमार को 2,996 वोटों से हराया था।  श्रवण कुमार को 72596 (44.78 फीसदी) वोट मिले थे तो कौशलेंद कुमार के खाते में 69600 (42.93 फीसदी ) वोट पड़े थे।

इस सीट का चुनावी समीकरण

नालंदा विधानसभा क्षेत्र में यादव, पासवान, कुर्मी समुदाय के वोटर्स खास भूमिका में हैं।  इस इलाके में राजपूत, भूमिहार, कोइरी वोटर्स की भी संख्या अच्छी है। इस सीट पर कुर्मी मतदाता बड़ी संख्या में हैं जो प्रत्याशियों की जीत-हार तय करते हैं।

कुल मतदाता: 3 लाख


पुरुष मतदाता: 1.58 लाख (52.89 फीसद)

महिला मतदाता: 1.40 लाख (46.86 फीसद)

ट्रांसजेंडर मतदाता: 10 (0.002 फीसद)

Nalanda Vidhan Sabha: 2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर

जदयू – श्रवण कुमार

कांग्रेस – गुंजन पटेल

लोजपा – रामकेश्वर प्रसाद

Nalanda Vidhan Sabha winner:  नालंदा के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Shrawan Kumar JD(U) 72596 Kaushlendra Kumar BJP 69600
2010 Shravan Kumar JD(U) 58067 Arun Kumar RJD 37030
OCT 2005 Shrawon Kumar JD(U) 37806 Ram Naresh Singh AIFB 33756
FEB 2005 Sharwan Kumar JD(U) 33115 Ram Naresh Singh AIFB(S) 27045
2000 Shrawan Kumar SAP 55940 Ram Naresh Singh IND 41498
1995 Shrawon Kumar SAP 47488 Jagdish Prasad JD 24625
1990 Ram Naresh Singh IND 69721 Shrawan Kumar JD 49000
1985 Shyam Sunder Singh INC 38818 Ram Naresh Singh IND 33752
1980 Ram Naresh Singh IND 45547 Shyam Sunder Prasad INC(I) 33044
1977 Shyam Sundar Prasad INC 25907 Krishnadeo Prasad JNP 24899

 

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)