National Science Day 2021: जानें 28 फरवरी को ही क्यों मनाते हैं विज्ञान दिवस, पढ़े पूरा इतिहास

  • Follow Newsd Hindi On  

National Science Day 2021 : हर साल की तरह इस बार भी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (National Science Day) को 28 फरवरी को धूमधाम से मनाए जाने की तैयारी है। भारत सरकार की अधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक इस साल राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (National Science Day) की थीम फ्यूचर आफ साइंस टेक्नोलाजी एंड इनोवेशन : इंपेक्ट ऑफ एजुकेशन, स्किल एंड वर्क रखी गयी है।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस  (National Science Day) रमन प्रभाव की खोज के कारण मनाया जाता है। यह खोज भारतीय वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वेंकट रमन (Indian scientist Sir Chandrasekhar Venkat Raman)  द्वारा 28 फरवरी 1928 को की गई थी। इस खोज के कारण सीवी रमन को साल 1930 में नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।


राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का उद्देश्य

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाये जाने का मुख्य उद्देश्य देश में विज्ञान के प्रति लोगों में रुचि और जागरुकता बढ़ाना है। खासकर स्टूडेंट को प्ररेरित करना है। इस दिन सभी विज्ञान संस्थानों में विभिन्न वैज्ञानिक गतिविधियों से संबंधित कार्यक्रम आयोजित होते हैं। विज्ञान और तकनीक को प्रसिद्ध करने के साथ ही देश के नागरिकों को इस क्षेत्र मौका देकर नई उंचाइयों को हासिल करना इसका अहम उद्देश्य है।

जानें रमन प्रभाव क्या है

रमन प्रभाव एक अद्भुत प्रभाव है। रमन प्रभाव के अनुसार प्रकाश की प्रकृति और स्वभाव में तब परिवर्तन होता है, जब वह किसी पारदर्शी माध्यम से निकलता है। यह माध्यम ठोस, द्रव और गैसीय, कुछ भी हो सकता है। यह घटना तब घटती है, जब माध्यम के अणु प्रकाश ऊर्जा के कणों को छितरा या फैला देते हैं। रमन प्रभाव रासायनिक यौगिकों की आंतरिक संरचना समझने के लिए भी महत्वपूर्ण होता है।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के मौके पर कार्यक्रमों का आयोजन कौन करता है?

विज्ञान एवं तकनीक विभाग का राष्ट्रीय विज्ञान और तकनीक संचार परिषद को देश भर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाने और उसके आयोजन में समन्वय के लिए नोडल एजेंसी करार दिया गया है।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)