National Sports Day 2019: इस महान खिलाड़ी के सम्मान में मनाया जाता है राष्ट्रीय खेल दिवस

  • Follow Newsd Hindi On  
National Sports Day 2019: इस महान खिलाड़ी के सम्मान में मनाया जाता है राष्ट्रीय खेल दिवस

Major Dhyan Chand Birth Anniversary: भारत में हर साल 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस (National Sports Day) मनाया जाता है। इसी दिन भारतीय खेल इतिहास के महान हॉकी (Hockey) खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद (Major Dhyan Chand) का जन्मदिन भी होता है। मेजर ध्यानचंद को हॉकी का जादूगर कहा जाता है। उनके नेतृत्व में भारतीय हॉकी टीम ने 1928, 1932 और 1936 के ओलंपिक खेलों में गोल्ड मेडल जीता था। इतना ही नहीं ध्यानचंद ने अपने 22 साल के करियर में 400 गोल दागे थे।

भारतीय हॉकी के स्वर्णिम युग के सबसे उदीयमान सितारे के सम्मान में हर साल भारत सरकार 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस (National Sports Day) के रूप में मनाती है। इस दिन राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति स्वयं खेल के अलग-अलग क्षेत्रों के अलग-अलग खिलाड़ियों को विभिन्न खेल सम्मानों (राजीव गांधी खेल रत्न, अर्जुन अवार्ड, द्रोणाचार्य अवार्ड, ध्यानचंद अवार्ड) से सम्मानित करते हैं।


हर बार की तरह इस बार भी खेल दिवस मनाया जाएगा जिसमें अलग-अलग खेलों से कुल 32 खिलाड़ियों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पुरस्कृत करेंगे।


बजंरग के साथ पैरा-एथलीट दीपा मलिक को खेल रत्न

बाई ने सिंधु, प्रणीत के लिए नकद पुरस्कारों की घोषणा की

विश्व कप-2011 में गंभीर के 97 रन, सर्वश्रेष्ठ तोहफा : संजय भारद्वाज


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)