नड्डा गोवा में सीएए समर्थक रैली को संबोधित करेंगे

  • Follow Newsd Hindi On  

पणजी, 3 जनवरी (आईएएनएस)| भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा गोवा में पहली बार नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में शुक्रवार अपराह्न एक रैली को संबोधित करने वाले हैं। यह जानकारी पार्टी के राज्य महासचिव सदानंद शेट तानावडे ने दी। तानावडे ने संवाददाताओं से कहा, “पणजी में हमारी पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष सीएए के समर्थन में रैली को संबोधित करेंगे। इस रैली में करीब 20,000 से 25,000 पार्टी कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद है। नड्डा जी सीएए के बारे में बताएंगे और कांग्रेस द्वारा किए जा रहे गलत प्रचार का पर्दाफाश करेंगे।”

पार्टी के एक पदाधिकारी ने यह भी कहा कि ऐसी संभावना है कि गोवा से लौटने से पहले नड्डा भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव पर भी चर्चा करेंगे।


पदाधिकारी ने कहा, “नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए हमारी आंतरिक प्रक्रिया पूरी होने वाली है। इस संबंध में हुई प्रगति के बारे हम उन्हें बताएंगे। अगले सप्ताह तक नियुक्ति होगी।”

वर्तमान में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद विनय तेंदुलकर हैं।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)