पणजी, 3 जनवरी (आईएएनएस)| भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने शुक्रवार को गोवा की राजधानी पणजी में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के समर्थन में पहली बड़ी रैली का शुभारंभ किया। यह रैली शहर के बीच आजाद मैदान में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न स्थानों से हजारों भाजपा कार्यकर्ता भाग लेने के लिए पहुंचे। इनमें से ज्यादातर उत्तरी गोवा से थे।
संभावना है कि नड्डा इसके बाद गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और अन्य भाजपा नेताओं के साथ बैठक करेंगे।
सीएए को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन लगातार 22 दिनों से जारी हैं। दूसरी ओर भाजपा अपने नए कानून के प्रति जागरूकता और समर्थन जुटाने के लिए देशभर में सीएए समर्थन रैलियों का आयोजन कर रही है।