नदी में डूबे बालक का शव पाकिस्तान सेना को सौंपा गया

  • Follow Newsd Hindi On  

श्रीनगर, 11 जुलाई (आईएएनएस)| पाकिस्तान के एक सात साल के बच्चे के शव को पाकिस्तानी अधिकारियों को गुरुवार को सौंप दिया गया। पाकिस्तानी बच्चे का शव जम्मू एवं कश्मीर के बांदीपोरा जिले के एक नदी से बरामद किया गया था। पुलिस ने कहा कि आबिद शेख नियंत्रण रेखा के पाकिस्तान की तरफ की किशनगंगा नदी में डूब गया था। शेख का शव नियंत्रण रेखा के चोरवान इलाके में दुडगई पोस्ट पर पाकिस्तानी अधिकारियों को अपरान्ह दो बजे सौंप दिया गया।

पुलिस ने कहा, “शव को जिले के अधिकारियों, पुलिस व सेना द्वारा पाकिस्तान सेना को सौंपा गया।”


लड़के के शव को बुधवार को बांदीपोरा जिले के गुरेज इलाके में नदी से निकाला गया। लड़का गिलगित-बाल्टिस्तान के अस्तोर जिले का रहने वाला था।

भारतीय अधिकारियों ने शव को पाकिस्तान सेना को सौंपने के लिए तीन बार प्रयास किया, लेकिन उन्होंने इसे लेने से इनकार कर दिया था।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)