नई हरियाणा विधानसभा का पहला सत्र 4 नवंबर से

  • Follow Newsd Hindi On  

 चंडीगढ़, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)| हरियाणा की नई विधानसभा का पहला सत्र चार नवंबर से शुरू होगा।

 यह निर्णय मंगलवार को नई दिल्ली में हुई मंत्रिमंडल की पहली बैठक में लिया गया। अधिकारियों ने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार विधानसभा सत्र के बाद हो सकता है।


उल्लेखनीय है कि चुनाव बाद हुए गठबंधन के तहत जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) ने भाजपा को समर्थन दिया है। भाजपा ने चुनाव में 40 सीटें जीती थी, जो सरकार बनाने के लिए आवश्यक सीटों की संख्या से छह कम है।

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)