मध्य प्रदेश : मोर चोरी के आरोप में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या

  • Follow Newsd Hindi On  

देश भर से रोजना मॉब लिचिंग की खबरें आ रही हैं। हिंसक भीड़ खुद न्याय करने को उतारू नजर आ रही है। कल यानी शुक्रवार को छपरा मॉब लिचिंग की खबर के बैद आज मध्य प्रदेश के नीमच से भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या की खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक यहां मोर चोरी के आरोप में एक बुजुर्ग की भीड़ ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि भीड़ ने चोरी के आरोप में दो लोगों की पिटाई कर दी। इसमें एक बुजुर्ग आदमी की मौत हो गई। जबकि एक अन्य घायल बताया जा रहा है।

क्या है पूरा मामला?

खबरों के अनुसार घटना कुकडेश्वर थाना क्षेत्र के लसूडिया आतरी गांव की है। बताया जा रहा है कि रात में ग्रामीणों ने चार मोर चोरों को रंगे हाथों पकड़ा। इसमें से 3 चोर फरार हो गए। उसमें से एक ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। उसकी ग्रामीणों ने जमकर पीटाई कर दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल के कट्टे से चार मरे हुए मोर बरामद हुए।


आपको बता दें कि इस मामले में पुलिस ने 10 लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के डायल हंड्रेड ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)