नेहा धूपिया बोलीं- पांच ब्वॉयफ्रेंड रखना लड़की की मर्जी, सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल

  • Follow Newsd Hindi On  
सोशल मीडिया पर नेहा धूपिया हुईं ट्रोल, कहा-पांच ब्वॉयफ्रेंड होना लड़की की पसंद

बॉलीवुड एक्ट्रेस और रोडी सीजन 18 की जज नेहा धूपिया अपने स्टेटमेंट को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल की जा रही है। दरसअल, सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वारयल हो गया है। इस वीडियो में रोडीज का एक कॉन्टेस्टेंट बताता है कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड को थप्पड़ मारा था क्योंकि उसके पांच ब्वॉयफ्रेंड थे। इसके बाद नेहा धूपिया उसके ऊपर झल्ला पड़ती हैं और कहती हैं कि वह उसकी पसंद है उसके कितने ब्वॉय हो। किसी भी लड़के को उस पर हाथ उठाने का अधिकार नहीं है।

इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी खिंचाई करना शुरू कर दी। लोगों  उनके इस बयान को नकली फेमिनिज्म बताने लगे। इसके अलावा कई यूजर उनके स्टेटमेंट पर मीम बना कर तंज कसने लगे। 


नेहा धूपिया के इस बयान पर एक कुमार नाम के हैंडल से तंज करते हुए लिखा गया, ‘मैम  मैं अपनी गर्लफ्रेंड को धोखा दे रहा हूं। मेरे पास भी चार गर्लफ्रेंड हैं। क्या आप उससे कह सकती हैं कि वह मुझ से झगड़ा ना करें। क्योंकि यह मेरी पंसद हैं।’ 

इसके अलावा एक क्रिटिसिज्म नाम के हैंडल से नेहा के बयान पर तंज कसते हुए लिखा गया कि नेहा धूपिया  कह रही हैं कि पांच ब्वॉय फ्रेंड होना एक अपनी निजी पंसद है। इसके साथ गैंग्स ऑफ वासेपुर के मीम के साथ लिखा गया,  ‘तेरा खून कब खौलेगा।’

नेहा के इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर कई मीम शेयर किए जा रहे हैं। जिसमें लोग उनके बयान पर तंज कस रहे हैं।

नेहा के इस बयान के बाद वह इंटरनेट पर सबसे ज्यादा ट्रेंड में होने वाली जज बन गई हैं। उनके इस बयान पर अभी तक किसी भी रोडीज के जज ने सोशल मीडिया पर कुछ नहीं कहा है। हालांकि सोशल मीडिय पर लोग इस बारे में खूब ट्वीट और मीम बनाकर शेयर कर रहे हैं।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)