Nelson Mandela Day 2019: फौलादी इरादों वाले मंडेला, जानिये उनसे जुड़ी कुछ अनसुनी बातें

  • Follow Newsd Hindi On  
Nelson Mandela Day 2019: फौलादी इरादों वाले मंडेला, जानिये उनसे जुड़ी कुछ अनसुनी बातें

आज दक्षिण अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला (Nelson Mandela) की जयंती है। रंगभेद के खिलाफ उनकी लड़ाई ने पूरी दुनिया के लिए मिसाल पेश की, जिसके बाद उन्हें नोबेल पुरस्कार और भारत रत्न से सम्मनित किया गया। उन्हीं के जन्मदिन को ‘नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस’ (Nelson Mandela International Day) के रूप में मनाया जाता है।

नेल्सन मंडेला का जन्‍म 18 जुलाई, 1918 को हुआ था। दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ उनके संघर्ष ने उन्हें पूरी दुनिया में पहचान दिलाई। उन्होंने रंगभेद के विरोध के साथ गरीबी हटाओ और सभी के लिए न्याय की आवाज उठाई और 1994 में को दक्षिण अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति बने। मंडेला को 1990 में भारत के सर्वोच्चय नागरिक पुरस्कार ‘भारत रत्न’ और 1993 में शांती के लिए नोबेल पुरस्कार से नवाजा गया। उन्हीं को याद करने के लिए ‘नेल्सन मंडेला डे’ मनाया जाता है, जिसकी शुरुआत 18 जुलाई 2010 को संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा की गई थी। आइये उनकी 101वीं जयंती पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ अनसुनी बातें।


नेलसन मंडेला से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें

1. नेल्सन मंडेला का असली नाम ‘रोलील्हाल्हा’ था, जिसका मतलब होता है ‘पेड़ की टहनी को खींचना’ या ‘उपद्रवी’। स्कूल के पहले दिन उन्हें ‘नेल्सन’ नाम मिला, जो उनके टीचर ने दिया था।

2. मंडेला अपने परिवार के पहले ऐसे सदस्य थे, जो स्कूल गए।

यह भी पढ़ें: मेहदी हसन को कहा जाता है ‘गज़लों का राजा’, ये हैं उनकी कुछ मशहूर गज़लें


3. उन्होंने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर वर्ष 1944 में ‘अफ्रिकन नेशनल कांग्रेस यूथ लीग’ (African National Congress Youth League) का गठन किया और रंगभेद के खिलाफ आंदोलन चलाया।

Image result for nelson mandela taking nobel prize

4. रंगभेद के आंदोलन के लिए उन्हें गिरफ्तार किया गया। उन्होंने अपने जीवन के 27 साल जेल में गुजारे।

5. जेल में मंडेला कई तरह से प्रशासन को परेशान करते थे। वह दिन भर कहीं छिपे रहते थे और केवल रात में ही अपने काम करने के लिए बाहर आते थे। मीडिया ने उन्हें ‘द ब्लैक पिमपर्नल’ नाम दिया था।

6. 2008 तक नेल्सन मंडेला यूएस टेरर वाच लिस्ट (US Terror Watch List) में थे। क्योंकि वह और अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस के अन्य नेता एक समय पर रंगभेद के खिलाफ लड़ी गई लड़ाई का हिस्सा थे।

7. उन्होंने अपने जीवन में तीन शादियां की थीं। 80 साल की उम्र में मंडेला ने मोजैमबीक की प्रथम महिला ग्रासा माकेल से शादी की।

8. उन्हें विलियम अर्नेस्ट हेनले (William Ernest Henley) की ‘इन्विक्टस’ (Invictus) कविता बहुत पसंद थी, जो कभी हार न मानने की भावना को प्रेरित करती थी। जेल में वह अक्सर कैदियों को यह कविता पढ़ कर सुनाते थे।

Image result for nelson mandela in Malcolm X 1992

9. मंडेला ने स्पाइक ली (Spike Lee) की फिल्म ‘मैलकॉम एक्स’ (Malcolm X) में कैमियो भी किया था। इस फिल्म में उन्होंने एक टीचर की भूमिका निभाई थी।

10. नेल्सन मंडेला को बॉक्सिंग बेहद पसंद थी। वह बॉक्सिंग की हिंसा नहीं, बल्कि इसकी टेक्नीक को पसंद करते थे।

11. इस महान नेता को श्रद्धांजलि देने के लिए कई चीजों का नाम उनके नाम पर रखा गया है। केप टाउन से कैलिफोर्निया की गलियों, वुडपेकर पक्षी का नाम से लेकर लीड्स यूनिवर्सिटी के एक न्यूक्लियर पार्टिकल का नाम मंडेला के नाम पर है।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)