बाढ़ व भूस्खलन से 15 की मौत, छह अन्य लापता

  • Follow Newsd Hindi On  

नेपाल में मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन होने से करीब 15 लोगों की मौत हो गई है, जबकि छह अन्य लापता हैं। एक अधिकारी ने घटना की जानकारी दी। नेपाल आपातकालीन कार्यसंचालन केंद्र के प्रमुख बेद निधी खानल ने एफे न्यूज को बताया कि देशभर में 200 से अधिक स्थानों की मानसून से संबंधित आपदाओं के लिए अतिसंवेदनशील क्षेत्र के रूप में पहचान की गई है। बचाव दल, राहत कार्यो व खोज और बचाव कार्यों का संचालन कर हैं।

राजधानी काठमांडू के भी कुछ हिस्से बाढ़ के पानी में जलमग्न हो गए हैं।


मरने वालों में तीन सदस्य एक ही परिवार के थे। काठमांडू स्थित उनके घर की दीवार ढहने से तीनों उसकी चपेट में आ गए थे। वहीं तीन अन्य लोग पूर्व के खोतांग जिले में एक भूस्खलन में मारे गए।

जल विज्ञान और मौसम विज्ञान विभाग की प्रमुख अर्चना श्रेष्ठ ने एफे न्यूज को बताया कि, देशभर में रविवार तक भारी बारिश होने की संभावना है।

वहीं, प्रधानमंत्री खडग प्रसाद शर्मा ओली ने बाढ़ और भूस्खलनों में मारे गए लोगों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति सांत्वना जताते हुए ट्वीट किया, “आपदा में मारे गए लोगों के परिवारों के साथ मेरी गहरी संवेदना है।”


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)