झारखंड: चाची ने अवैध संबंध का किया विरोध, कलयुगी भतीजे ने बेरहमी से कर दी हत्या

  • Follow Newsd Hindi On  
Bihar: दहेज ना मिलने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को जमकर पीटा, फिर जहर देकर की हत्या

झारखंड के लातेहार से रिश्तों को तारतार करने और दिल को दहला देने वाली घटना प्रकाश में आई है। यहां पर एक भतीजे ने अपनी चाची की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि वह अपनी चाची के साथ अवैध संबंध बनाना चाहता था लेकिन महिला ने इसका विरोध तो उसने महिला को जान से मार दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना लातेहार जिले के सदर थाना क्षेत्र के सासंग गांव की है। मृत महिला मांगो देवी का पति केशो भुइयां किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था। जिसके बाद उसकी पत्नी घर पर अकेली थी। इसी मौके का फायदा देख भजीजा कला भुइयां घर में घुस गया और अपनी चाची के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा। युवक की इस नापाक हरकत का विरोध जब महिला ने किया तो भतीजे ने गुस्से में आकर अपनी चाची की गला रेतकर हत्या कर दी।


महिला की हत्या के बारे में जब गांववालों को पता चला तो उन्होंने पुलिस में सूचना दी। जिसके बाद घटना स्थल पर पुलिस ने पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही पुलिस ने आरोपी कला भुइयां को गिरफ्तार कर लिया है।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)