दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2020: नई दिल्ली विधानसभा सीट पर चुनाव बस एक औपचारिकता!

  • Follow Newsd Hindi On  
दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2020: नई दिल्ली विधानसभा सीट

News Delhi Assembly seat, Delhi Election 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 8 फरवरी को दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। नई दिल्ली विधानसभा सीट (New Delhi Assembly Seat) इनमें से एक है। यह सीट नई दिल्ली लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है। 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election 2015) में इस सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी (BJP) प्रत्याशी नूपुर शर्मा को हराया था।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 (Delhi Assembly Election 2020) में नई दिल्ली सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) की ओर से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर चुनावी मैदान में हैं। वहीं, BJP ने सुनील यादव और कांग्रेस ने रोमेश सभरवाल पर दांव आजमाया है।


नई दिल्ली विधानसभा सीट (New Delhi Assembly Constituency) का इतिहास

राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (NCT of Delhi) का नई दिल्ली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र (New Delhi seat) का दिल्‍ली के साथ-साथ देश की राजनीति में भी खास दखल है। देश की राजधानी होने के कारण यह देश का मुख्‍य राजनीतिक केंद्र भी है। इसी क्षेत्र में इंडिया गेट, संसद भवन समेत कई सरकारी प्रतिष्‍ठान हैं। लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, जिला मुख्‍यालय समेत कई सरकारी विभागों के भवन इसी इलाके में स्थित हैं।

2002 में गठित परिसीमन आयोग की सिफारिशों के बाद 2008 में नई दिल्‍ली विधानसभा सीट का गठन किया गया। 2008 के पहले चुनाव में यहां से कांग्रेस की शीला दीक्षित विधायक चुनी गईं। उन्‍होंने भाजपा के विजय जॉली को हराया। 2013 के चुनाव में इस सीट पर आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस की दिग्‍गज नेता शीला दीक्षित को शिकस्‍त दी। 2015 के चुनाव में भी यहाँ से अरविंद केजरीवाल ने जीत हासिल की और दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री बने।

नई दिल्ली विधानसभा सीट के समीकरण

2015 के विधानसभा चुनाव के आंकड़ों के आधार पर इस क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 137924 है, जिनमें पुरुष मतदाता 76061 और महिला मतदाता 61855 हैं। पिछले चुनाव में 64.72 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।


नई दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

प्रत्याशी              पार्टी        प्राप्त वोट

अरविंद केजरीवाल, आप – 57213
नूपुर शर्मा, बीजेपी- 25630

हार का अंतर – 31583

नई दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के प्रत्याशी

AAP – अरविंद केजरीवाल
BJP – सुनील यादव
Congress – रोमेश सभरवाल

मतदान की तारीख: 8 फरवरी

मतदान की तारीख: 11 फरवरी

नई दिल्ली सीट पर केजरीवाल की राह आसान!

दिल्ली में विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही इस बात पर लगातार अटकलें लग रही थी कि सीएम केजरीवाल के खिलाफ बीजेपी और कांग्रेस किस नेता को उतारेगी। दोनों पार्टियों के नेता लगातार कह रहे थे कि हम केजरीवाल की राह आसान नहीं होने देंगे और उनके खिलाफ मजबूत उम्मीदवार मैदान में उतारा जाएगा। कहा ये भी जा रहा था कि दोनों पार्टियां किसी भारी-भरकम नेता या किसी मशहूर सेलिब्रिटी टाइप चेहरे को भी नई दिल्ली सीट से उतार सकती हैं ताकि उन्हें नई दिल्ली में ही बिजी रखा जाए और उन्हें अन्य सीटों पर ज्यादा प्रचार का मौका न दिया जाए।

हालांकि। बीजेपी और कांग्रेस ने अपने ऐसे नेताओं को नई दिल्ली से सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ उतारा है जो पार्टी के सामान्य कार्यकर्ता रहे हैं और छात्र जीवन से राजनीति कर रहे हैं। कि इन दोनों को नई दिल्ली विधानसभा से उतारकर दोनों पार्टियों ने केजरीवाल को एक तरह से वॉकओवर दे दिया है। नई दिल्ली सीट पर चुनाव एक औपचारिकता मात्र रह गई है।


दिल्ली: आप के सभी 70 उम्मीदवार घोषित, 15 विधायकों का टिकट कटा

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)