8 जून से खुल जाएंगे मंदिरों के कपाट, मंदिर खुलने पर इन नियमों का पालन करना जरूरी

  • Follow Newsd Hindi On  
ओडिशा सरकार ने प्रमुख मंदिरों को फिर से खोलने की प्रक्रिया शुरू की

8 जून से देशभर के मंदिर और धार्मिक स्थल खुल जाएंगे। मंदिरों को खोलने से पहले गृहमंत्रालय ने नई गाइडलाइन और मानक संचालन प्रक्रिया जारी की है। केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए नए दिशा-निर्देशों के मुताबिक अब मंदिरों में न तो आपको प्रसाद मिलेगा और न ही पवित्र जल का छिड़काव आपके ऊपर होगा।

इसके साथ ही भगवान को स्पर्श भी नहीं कर पाएंगे। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रसार को रोकने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा द्वारा जारी गई मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार कंटेटमेंट जोन में मौजूद धार्मिक स्थल जनता के लिए बंद रहेंगे। लेकिन कंटेटमेंट जोन से  बाहर स्थित धार्मिक स्थल खोले जा सकते हैं।


एसओपी में कहा गया है कि संक्रमण के संभावित प्रसार के लिए धार्मिक स्थलों में भजन गाने वाले ग्रुप्स को अनुमति न दी जाए, इसकी जगह रिकॉर्डेड भजन बजाए जा सकते हैं।  इस दौरान सामूहिक प्रार्थना से बचा जाना चाहिए और प्रसाद वितरण तथा पवित्र जल के छिड़काव जैसी चीजों को अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

World Environment Day 2020: क्यों मनाया जाता है विश्व पर्यावरण दिवस, जानिए क्या है इस साल की थीम

मंदिर खुलने पर इन नियमों का पालन करना जरूरी

1. मंदिर में प्रवेश के दौरान हैण्ड हाइजीन (सैनेटाइज़र डिस्पेंसर) और थर्मल स्क्रीनिंग का इस्तेमाल।


2. फेस कवर या मास्क के साथ ही कर सकेंगे मंदिर में प्रवेश।

3. प्रतिमाओं और पवित्र पुस्तकों को छूने की सख्त मनाही।

4.मंदिर में लगी लाइन में कम से कम छह फुट की दूरी रखी जानी जरूरी।

5. कोविड -19 के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए पोस्टर या स्टैंड प्रमुखता से प्रदर्शित किए जाएंगे।

6. जागरूकता फैलाने के लिए ऑडियो और वीडियो क्लिप को नियमित रूप से चलाया जाना चाहिए।

7. धार्मिक स्थलों पर बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी होने से सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखना जरूरी।

8. मंदिर में आने वाले लोगों के लिए आने और जानें का रास्ता अलग-अलग होना चाहिए।

9. सामुदायिक रसोई, लंगर, अन्नदान आदि, भोजन बनाते और वितरित करते समय शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करना चाहिए।

10. हाथ और पैर धोने वाली जगहों पर विशेष ध्यान देने के साथ मंदिर परिसर के अंदर भी स्वच्छता बनाए रखना।

11. धार्मिक स्थान में लगातार सफाई और सैनेटाइजेशन।

12. मंदिर के फर्श को विशेष रूप से परिसर में कई बार साफ किया जाना चाहिए।

13. फेस कवर, मास्क और दस्ताने का उचित निपटान सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

14. बैठने की व्यवस्था इस तरह से की जाए कि पर्याप्त सामाजिक दूरी बनी रहे।

15. एयर कंडीशनिंग में तापमान सेटिंग 24-30 डिग्री सेल्यियस में होनी चाहिए।

16. ताजी हवा और क्रॉस वेंटिलेशन पर्याप्त इंतेजाम होना चाहिए।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)