नीदरलैंड : ‘आतंकी गोलीबारी’ में कई घायल (लीड-1)

  • Follow Newsd Hindi On  

 उट्रेक्ट (नीदरलैंड), 18 मार्च (आईएएनएस)| नीदरलैंड के उट्रेक्ट शहर में एक व्यक्ति ने ट्राम के अंदर गोलीबारी की, जिसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि यह आतंकी हमला हो सकता है।

 बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने कहा कि हमलावर कार से घटनास्थल से फरार हो गया। घटना की ‘संभावित आतंकी मकसद’ के तहत अंजाम दिए जाने के पहलू से भी जांच की जा रही है।


प्रधानमंत्री मार्क रुट ने कहा कि वह ‘बहुत चिंतित’ हैं और उन्होंने सप्ताहिक गठबंधन वार्ताओं को रद्द कर दिया है।

गोलीबारी 24 ओक्टोबेरपलेन जंक्शन में पूर्वाह्न् करीब 10.45 बजे हुई। घटनास्थल पर तीन हेलीकाप्टरों को भेजा गया।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने समाचार वेबसाइट एनयू.एनएल को बताया कि एक व्यक्ति पागलों की तरह गोलीबारी करने लगा।


एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने सरकारी प्रसारक एनओएस को बताया कि उसने एक घायल महिला को देखा जिनके हाथों व कपड़ों में खून लगा था।

उन्होंने कहा, “मैं महिला को अपनी कार में ले आया और उनकी मदद की। जब पुलिस आई, वह बेहोश हो चुकी थीं।”

यह अभी पता नहीं चल पाया है कि हमले में कितने घायल हुए हैं और इसमें से कितने गंभीर रूप से घायल हैं।

अधिकारियों ने क्षेत्र को घेर लिया है और पुलिस ने लोगों से क्षेत्र से दूर रहने को कहा है। स्कूलों को बंद कर दिया गया है।

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)