NIOS 10th 12th Result 2021 Live Updates : नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (National Institute of Open Schooling) कुछ ही देर में 10वीं, 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जारी करने वाला है। एनआईओएस 10वीं 12वीं रिजल्ट आज शाम 5 बजे घोषित होगा। नतीजे घोषित होने पर परीक्षार्थी अपना रिजल्ट results.nios.ac.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। एनआईओएस की 10वीं और 12वीं परीक्षा 22 जनवरी 2021 से 15 फरवरी 2021 तक आयोजित हुई थी।
रिजल्ट डेट व समय की सूचना एनआईओएस ने ट्वीट करके दी। एनआईओएस ने कहा, ‘जनवरी/फरवरी 2021 में हुईं सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा 15 मार्च शाम 5 बजे की जाएगी। रिजल्ट देखने के लिए results.nios.ac.in पर जाएं।’
– result.nios.ac.in पर जाएं।
– 10वीं के छात्र NIOS Class 10 Result के लिंक पर और 12वीं वाले NIOS Class 12 Result के लिंक पर क्लिक करें।
– नई विंडो खुलने पर अपना रोल नंबर डालें और सब्मिट करें। स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा।
पहले ये परीक्षाएं अक्टूबर-नवंबर 2020 में होने वाली थी। लेकिन कोरोना के चलते इसमें देरी हुई।
अभिनेत्री जो कि आगामी रोहित शेट्टी की पुलिस ड्रामा 'सूर्यवंशी' और हॉरर कॉमेडी 'फोन भूत'…
नुसरत ने कहा कि निखिल ने उनकी जानकारी के बिना उनके अकाउंट से पैसे निकाले…
एमआई 11 (Mi 11) और एमआई 11 एक्स प्रो (Mi 11X Pro) दोनों में रेवोल्यूशनरी…
कमलनाथ को सर्दी,खांसी और बुखार की समस्या बताई जा रही है जिसका चेकअप करवाने के…
एनसीबी ने हैदराबाद से सिद्धार्थ पिठानी को गिरफ्तार किया गया है और मुंबई लाया जा…
उनका इलाज पटना के ही एक निजी अस्पताल में हो रहा था। उनके बेटे ने…