निशानेबाजी : चिंकी यादव ने ओलम्पिक कोटा हासिल किया

  • Follow Newsd Hindi On  

दोहा, 8 नवंबर (आईएएनएस)| चिंकी यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शुक्रवार को यहां जारी 14वें एशियन चैम्पियनशिप में भारत का दूसरा ओलम्पिक कोटा हासिल किया। 21 वर्षीय चिंकी ने 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में रजत पदक जीता और अगले साल टोक्यो में होने वाले ओलम्पिक का टिकट कटाया।

चिंकी ओलम्पिक के लिए कोटा हासिल करने वाली 11वीं भारतीय निशानेबाज बन गई है। उन्होंने फाइनल में 296 अंक हासिल करते हुए कुल 588 अंक हासिल किए और दूसरे पायदान पर रही।


स्पर्धा का स्वर्ण पदक थाईलैंड की नापहास्वान यांगपेनबून ने जीता। उन्होंने कुल 590 अंक अर्जित किए।

राही सरनोबत इस स्पर्धा में भारत के लिए पहले ही एक कोटा हासिल कर चुकी हैं।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)