निशानेबाजी : ईशा ने एशियाई चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण

  • Follow Newsd Hindi On  

 दोहा (कतर), 7 नवंबर (आईएएनएस)| भारत की निशानेबाज ईशा सिंह ने यहां जारी 14वें एशियाई चैंपियनशिप में महिलाओं की जूनियर 10 मीटर एयर पिस्टर स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

  ईशा ने गुरुवार को अपने आधिकारिक ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने फाइनल में 242.2 अंकों के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया। ईशा के अलावा प्रिया राघव ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। ईशा और प्रिया ने टीम स्पर्धा में भी भारत को स्वर्ण पदक दिलाया।


प्रिया ने फाइनल मुकाबले में 217.6 अंकों के स्कोर के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। कोरिया की हयू जेओंग ने 237.3 अंकों के साथ रजत पदक जीता।

प्रिया इससे पहले इस साल एशियन एयरगन चैंपियनशिप और शुल जूनियर चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीत चुकी है।


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)