Nobel Peace Prize 2019 : 11 अक्टूबर को होगी नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा, 301 उम्मीदवार हैं दावेदार

  • Follow Newsd Hindi On  
Nobel Peace Prize 2019 : 11 अक्टूबर को होगी नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा, 301 उम्मीदवार हैं दावेदार

Nobel Peace Prize 2019 : इस साल के नोबेल शांति पुरस्कार का इंतजार जल्द ही समाप्त होने वाला है। 2019 के शांंति का नोबेल पुरस्कार की घोषणा 11 अक्टूबर को की जाएगी। The Nobel Prize के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल ने ट्वीट कर बताया कि 2019 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए कुल 301 उम्मीदवार मैदान में हैं। 301 उम्मीदवारों में 223 व्यक्तिगत और 78 संस्थान शामिल हैं।


सबसे पहले घोषित होगा चिकित्सा का नोबेल

इस साल के नोबेल पुरस्कारों की घोषणा 7 अक्टूबर से शुरू होगी। सबसे पहले चिकित्सा क्षेत्र के नोबेल पुरस्कार की घोषणा होगी। 8 को भौतिकी, 9 को रसायन, 10 को साहित्य और 11 को शांति के नोबल पुरस्कार का एलान किया जाएगा। सबसे आखिर में 14 अक्टूबर को अर्थशास्त्र के नोबेल विजेता के नाम का एलान किया जाएगा।

इस बार साहित्य के दो नोबेल

इस साल साहित्य के दो नोबेल पुरस्कार दिए जाएंगे। पिछले साल सेक्स स्कैंडल और वित्तीय अनियमितताओं के कारण साहित्य पुरस्कार का एलान नहीं किया गया था। इससे स्वीडिश अकादमी की छवि खराब हुई थी। 70 वर्षो में यह पहला मौका था जब साहित्य का नोबेल नहीं दिया गया। यह स्कैंडल सामने आने के बाद अकादमी के 18 सदस्यों में से 7 ने इस्तीफा दे दिया था। इस स्कैंडल में नोबेल पुरस्कार से जुड़ी स्वीडिश अकादमी की सदस्य कैटरीना फ्रोस्टेनसन के पति जीन-क्लाउड अरनाल्ट घिरे थे। उन पर विजेताओं के नाम लीक करने का भी संदेह जताया गया था।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)