Nobel Prize 2019: जेम्स पीबल्स, मिशेल मेयर और डिडिएर क्वेलोज को मिला भौतिकी का नोबेल पुरस्कार

  • Follow Newsd Hindi On  

Nobel Prize 2019: जेम्स पीबल्स (James Peebles), मिशेल मेयर (Michel Mayor) और डिडिएर क्वेलोज (Didier Queloz) को इस साल के भौतिकी का नोबेल सम्मान मिला है। पीबल्स को आधे पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जबकि मेयर और क्वेलोज़ ने दूसरे हिस्से को साझा किया।

जेम्स पीबल्स  को “भौतिक ब्रह्माण्ड विज्ञान में सैद्धांतिक खोजों के लिए”,  मिशेल मेयर और डिडिएर क्वेलोज़ को “एक सौर-प्रकार के तारे की परिक्रमा करने वाले एक्सोप्लेनेट की खोज” के लिए संयुक्त रूप से  नोबेल पुरस्कार मिला है। आधी पुरस्कार राशि जेम्स पीबल्स को दी जाएगी और बाकी आधी दो अन्य वैज्ञानिकों में बराबर-बराबर बांटी जाएगी।



सबसे पहले घोषित हुआ चिकित्सा का नोबेल

इस साल के नोबेल पुरस्कारों की घोषणा 7 अक्टूबर से शुरू हो गई है। सबसे पहले चिकित्सा क्षेत्र के नोबेल पुरस्कार की घोषणा की गई। 8 को भौतिकी, 9 को रसायन, 10 को साहित्य और 11 को शांति के नोबल पुरस्कार का एलान किया जाएगा। सबसे आखिर में 14 अक्टूबर को अर्थशास्त्र के नोबेल विजेता के नाम का एलान किया जाएगा।

नोबेल पुरस्कार में क्या मिलता है?

नोबेल पुरस्कार के हर विजेता को करीब साढ़े चार करोड़ रुपए की राशि दी जाती है। इसके साथ 23 कैरेट सोने से बना 200 ग्राम का पदक और प्रशस्ति पत्र भी दिया जाता है। पदक के एक ओर नोबेल पुरस्कार के जनक अल्फ्रेड नोबेल की छवि, उनके जन्म तथा मृत्यु की तारीख लिखी होती है। पदक की दूसरी तरफ यूनानी देवी आइसिस का चित्र, रॉयल एकेडमी ऑफ साइंस स्टॉकहोम तथा पुरस्कार पाने वाले व्यक्ति की जानकारी होती है।

गौरतलब है कि नोबेल पुरस्कार हर साल स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में दिया जाता है। इसकी शुरुआत 1901 में हुई थी। ये पुरस्कार चिकित्सा, भौतिकी, रसायन, साहित्य, शांति और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में दिया जाता है।


Nobel Prize 2019 : William G. Kaelin Jr, Sir Peter J. Ratcliffe और Gregg L. Semenza को संयुक्त रूप से मिला 2019 का चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)