Nobel Prize 2019 : William G. Kaelin Jr, Sir Peter J. Ratcliffe और Gregg L. Semenza को संयुक्त रूप से मिला 2019 का चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार

  • Follow Newsd Hindi On  
Nobel Prize 2019 : William G. Kaelin Jr, Sir Peter J. Ratcliffe और Gregg L. Semenza को संयुक्त रूप से मिला 2019 का चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार

नोबेल समिति ने 2019 के चिकित्सा के नोबेल पुरस्कार (Nobel Award for Physiology or Medicine- 2019) के विजेता के नाम का ऐलान कर दिया है। William G. Kaelin Jr, Sir Peter J. Ratcliffe और Gregg L. Semenza को संयुक्त रूप से चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार दिया गया है। नोबेल समिति के सचिव थॉमस पर्लमैन (Thomas Perlmann, the Secretary of the Nobel Committee) ने आधिकारिक तौर पर इसका ऐलान किया।

उन्हें यह पुरस्कार कोशिकाओं द्वारा ऑक्सीजन की उपलब्धता को समझने और उनके अनुकूल होने के अध्ययन को लेकर दिया गया है।



इससे पहले नोबेल समिति ने ट्वीट कर लिखा, ” फैसला ले लिया गया है। नोबेल असेंबली से मतपत्रों की गिनती कर ली गई है। 2019 के चिकित्सा के नोबेल विजेता के नाम का इंतजार करें।”

सबसे पहले घोषित हुआ चिकित्सा का नोबेल

इस साल के नोबेल पुरस्कारों की घोषणा आज से शुरू हो गई है। सबसे पहले चिकित्सा क्षेत्र के नोबेल पुरस्कार की घोषणा की गई। 8 को भौतिकी, 9 को रसायन, 10 को साहित्य और 11 को शांति के नोबल पुरस्कार का एलान किया जाएगा। सबसे आखिर में 14 अक्टूबर को अर्थशास्त्र के नोबेल विजेता के नाम का एलान किया जाएगा।

नोबेल पुरस्कार में क्या मिलता है?

नोबेल पुरस्कार के हर विजेता को करीब साढ़े चार करोड़ रुपए की राशि दी जाती है। इसके साथ 23 कैरेट सोने से बना 200 ग्राम का पदक और प्रशस्ति पत्र भी दिया जाता है। पदक के एक ओर नोबेल पुरस्कार के जनक अल्फ्रेड नोबेल की छवि, उनके जन्म तथा मृत्यु की तारीख लिखी होती है। पदक की दूसरी तरफ यूनानी देवी आइसिस का चित्र, रॉयल एकेडमी ऑफ साइंस स्टॉकहोम तथा पुरस्कार पाने वाले व्यक्ति की जानकारी होती है।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)