Nobel Prize 2020: हार्वे जे अल्टर, माइकल ह्यूटन और चार्ल्स एम राइस को चिकित्सा में ‘हेपेटाइटिस सी’ के लिए मिला नोबेल पुरस्कार

  • Follow Newsd Hindi On  
Nobel Prize 2020: हार्वे जे अल्टर, माइकल ह्यूटन और चार्ल्स एम राइस को चिकित्सा में 'हेपेटाइटिस सी' के लिए मिला नोबेल पुरस्कार

इस साल यानी 2020 का चिकित्सा में नोबेल पुरस्कार हार्वे जे अल्टर, माइकल ह्यूटन और चार्ल्स एम राइस को “हेपेटाइटिस सी” की खोज के लिए दिया गया है। यह अवॉर्ड नोबेल फाउंडेशन द्वारा दिया जाता है। इस अवार्ड को स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड बनार्ड नोबेल की याद में दिया जाता है।

अल्फ्रेड बनार्ड नोबेल ने अपनी मृत्यु से पहले अपनी संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा एक ट्रस्ट के लिए सुरक्षित रख दिया था। उनकी इच्छा थी कि इन पैसे के ब्याज से हर साल उन लोगों को सम्मानित किया जाए तो मानव जाति के लिए बेहतरीन काम करते हैं।


अल्फ्रेड बनार्ड नोबेल की राशि स्वीडिश बैंक में जमा है और इस पर जो ब्याज बनता है उससे हर साल नोबेल फाउंडेशन नोबेल प्राइज देता है। बता दें कि दुनिया का पहला नोबेल शांति पुरस्कार 1901 में शांति के लिए दिया गया था।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)