Nobel Prize for Chemistry 2020: इम्मैन्युअल शार्पेंची और जेनफिर डाउडना को केमिस्ट्री में जीनोम एडिटिंग के तरीके के लिए मिला नोबेल पुरस्कार

  • Follow Newsd Hindi On  
Nobel Prize for Chemistry 2020: इम्मैन्युअल शार्पेंची और जेनफिर डाउडना को केमिस्ट्री में जीनोम एडिटिंग के तरीके के लिए मिला नोबेल पुरस्कार

Nobel Prize for Chemistry 2020:  रसायन विज्ञान (Chemistry) में साल 2020 के लिए नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize in Chemistry for 2020) का ऐलान आज यानी 7 अक्टूबर 2020 बुधवार को कर दिया गया है। इस साल का यह पुरस्कार इम्मैन्युअल शार्पेंची (Emmanuelle Charpentier) और जेनफिर डाउडना (Jennifer A. Doudna) को जीनोम एडिटिंग का तरीका खोजने के लिए दिया गया है।

बता दें कि यह अवॉर्ड नोबेल फाउंडेशन द्वारा दिया जाता है। इस अवार्ड को स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड बनार्ड नोबेल की याद में दिया जाता है। अल्फ्रेड बनार्ड नोबेल ने अपनी मृत्यु से पहले अपनी संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा एक ट्रस्ट के लिए सुरक्षित रख दिया था। उनकी इच्छा थी कि इन पैसे के ब्याज से हर साल उन लोगों को सम्मानित किया जाए तो मानव जाति के लिए बेहतरीन काम करते हैं।


कुछ दिन पहले मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार अमेरिकी वैज्ञानिकों हार्वे जे ऑल्टर और चार्ल्स एम राइस और ब्रिटेन में जन्मे वैज्ञानिक माइकल हफटन को देने की घोषणा की गई थी।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)