Nobel Prize for Economics 2020: ऑक्शन थ्योरी में सुधार के लिए रॉबर्ट बी विल्सन और पॉल आर मिलग्रोम को मिला अर्थशास्त्र का नोबेल

  • Follow Newsd Hindi On  
Nobel Prize for Economics 2020: ऑक्शन थ्योरी में सुधार के लिए रॉबर्ट बी विल्सन और पॉल आर मिलग्रोम को मिला अर्थशास्त्र का नोबेल

वर्ष 2020 में अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार पॉल आर मिलग्रोम (Paul R Milgrom) और रॉबर्ट बी विल्सन (Robert B Wilson) को ‘improvements to auction theory and inventions of new auction formats’ के लिए दिया गया।

नोबेल पुरस्कार कमेटी ने विजेता की घोषणा ट्विटर की। यह अवॉर्ड नोबेल फाउंडेशन द्वारा दिया जाता है। इस अवार्ड को स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड बनार्ड नोबेल की याद में दिया जाता है।



अल्फ्रेड बनार्ड नोबेल ने अपनी मृत्यु से पहले अपनी संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा एक ट्रस्ट के लिए सुरक्षित रख दिया था। उनकी इच्छा थी कि इन पैसे के ब्याज से हर साल उन लोगों को सम्मानित किया जाए तो मानव जाति के लिए बेहतरीन काम करते हैं।

अल्फ्रेड बनार्ड नोबेल की राशि स्वीडिश बैंक में जमा है और इस पर जो ब्याज बनता है उससे हर साल नोबेल फाउंडेशन नोबेल प्राइज देता है। बता दें कि दुनिया का पहला नोबेल शांति पुरस्कार 1901 में शांति के लिए दिया गया था।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)